What is Computer Virus in Hindi


                                     Codevirus security 

Codevirus Security Best Institute to learn Networking
Cybersecurity 

जब कोई कंप्यूटर वायरस की बात करता है तो सभी के मन में एक ही Question आता है की Computer Virus क्या है और वायरस से अपने कंप्यूटर को कैसे बचाएं ? कंप्यूटर या  मोबाइल वायरस के बारे में इतना तो सब को पता होता है की यह कंप्यूटर और  मोबाइल के लिए बहुत खतरनाक होते है| लेकिन शायद ही किसी को पता हो की, कंप्यूटर वायरस क्या है, और यह हमारे कंप्यूटर या मोबाइल के लिए क्यों खतरनाक होता है |

दोस्तों तो आज की इस Post में मै आपको बताऊंगा की Computer Virus kya hai aur Virus se apne computer ko kaise Bachaye जैसा की आप सभी जानते है की आज कल सारे काम  इन्टनेट, कंप्यूटर, और मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन होने लगे है|  इन्टरनेट के ज़माने में अगर आप सारे कम ऑनलाइन सुरक्षित करना चाहते है तो सभी के लिए कंप्यूटर वायरस के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है |

What is Computer Virus in Hindi – कम्प्यूटर वायरस क्या हैं ?



कंप्यूटर वायरस एक कंप्यूटर सॉफ्टवेर की तरह से ही होता है, जब हम इन्टरनेट, Pen drive और Hard Disk इस्तेमाल करते है तो यह एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में पहुँच जाते है और आपकी मर्ज़ी के बिना ही आपके कंप्यूटर में Install हो जाते है | कंप्यूटर वायरस को इस तरह से बनाया जाता है की यह एक बार कंप्यूटर बे पहुँच जाए फिर वह आपके कंप्यूटरके सारी फाइल को डिलीट कर सकता है या आपके  कंप्यूटर का डेटा चोरी भी हो सकता है | यहाँ तक आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर क्या करते हो कौन सी Website ओपन करते हो सारी जानकारी कंप्यूटर वायरस की वजह से लीक हो सकती है |

कंप्यूटर वायरस कैसे फैलता हैं

1. Email

अगर आपको वायरस से संक्रमित कोई फाइल Email पर मिली है और उसको आप अपने कंप्यूटर पर खोलते है तो वायरस आपके कंप्यूटर में आ जाता हैं |

2. Internet

आज के समय में सारे लोग इन्टरनेट का इस्तेमाल करते है | अगर आप इन्टरनेट से कोई फाइल डाउनलोड करते हो जैसे की Song, Movie तो उसके साथ आपके कंप्यूटर या मोबाइल में वायरस आ जाते हैं |

3. Virus Effected Pen drive 

अगर कोई कंप्यूटर वायरस से संक्रमित है और उसमे किसी Pen drive का इस्तेमाल करते हो और जब वही Pen drive दुसरे कंप्यूटर में लगाओगे तो उस कंप्यूटर में भी वायरस आ जायेगा |

वायरस संक्रमित कंप्यूटर की पहचान

नीचे दी गयी कुछ बातो को ध्यान में रख कर आप वायरस संक्रमित कंप्यूटर की पहचान कर सकते है |

  • अगर आपका कंप्यूटर अचानक से काम करते समय स्लो चल रहा है तो आपके कंप्यूटर में वायरस हो सकते है |
  • जब कोई आप कंप्यूटर पर काम करते है और अचानक से अशलील Pop-Ups आ रहे है |
  • आपके न चाहते हुए भी आपके कंप्यूटर में कोई सॉफ्टवेर खुल रहा है ये भी कंप्यूटर वायरस की वजह से हो सकता हैं |
  • एक ही फाइल अगर कई बार और कई जगह आपको अपने कंप्यूटर में दिख रही है तो आपका कंप्यूटर वायरस से संक्रमित है |
  • अगर आपके कंप्यूटर की कोई फाइल Corrupt या Delete हो गयी हो |
  • अगर आपके कंप्यूटर की Hard Disk अचानक से फुल हो गयी है |

वायरस हमारे कंप्यूटर और मोबाइल के लिए क्यों खतरनाक होते है |

  • कंप्यूटर वायरस आपके कंप्यूटर के सारे डेटा को आपकी मर्जी के बिना Delete कर सकता है|
  • कंप्यूटर वायरस से आपके कंप्यूटर का सारा डेटा चोरी हो सकता है |
  • कभी कभी वायरस Attacker आपके कंप्यूटर का सारा डाटा लॉक कर देंते है और उसको अनलॉक करने के बदले भे पैसे मागते है |
  • कंप्यूटर वायरस के द्वारा ही ऑनलाइन बैंक अकाउंट को हैक करके पैसे चुरा लिए जाते है |
  • वायरस आपके कंप्यूटर य मोबाइल की स्पीड को धीमा कर देते है |
  • आप इन्टरनेट पर क्या कर रहे हो किस से बाते करते हो ये सब पर्सनल इनफार्मेशन लीक हो जाती है |

वायरस से अपने कंप्यूटर और मोबाइल को कैसे बचाएं 

वायरस आपके कंप्यूटर के लिए कितना हानिकारक हो सकता है यह आपको पता चल गया हो | अब बात आती है की आखिर इन खतरनाक वायरस से बचा कैसे जाये,  अगर आप नीचे दी गयी बातो को फालो करते हो तो आप इन ख़तरनाक वायरस से बच सकते हो |

1. Use Antivirus Program

अपने कंप्यूटर में हमेशा एक अच्छे Antivirus  का इस्तेमाल करें | अगर आप विंडोज 10 इस्तेमाल करते हो तो आपको कोई अलग से Antivirus अपने कंप्यूटर में Install करेने की जरूरत नही है क्योकि इसमे एंटीवायरस (Windows Defender)पहले से install होता हैं |

2. Don’t Click on Unknowns Links

अगर आपको Email या WhatsApp पर कोई link मिलती है और आप उसके बारे में नही जानते जी यह किस काम के लिए है तो उस पर सोचसमझकर ही क्लिक करें |

3. Backup your Computer Data

अपने कंप्यूटर के डेटा का बैकअप समय समय पर लेते रहे | दुर्भाग्य से  कभी आपके कंप्यूटर  में वायरस आ जाते है तो आपका डेटा सुरक्षित रहेगा |

4. Use Strong Password

अगर आप किसी भी तरह का ऑनलाइन अकाउंट इस्तेमाल करते है तो उसका पासवर्ड हमेशा स्ट्रोंग ही रखे, जैसे की password$134#

5. Keep Your Software Up to date

अपने मोबाइल या कंप्यूटर में जितने भी Apps या Software इस्तेमाल करते हो उनको समय समय पर Update करते रहें |

आज की इस पोस्ट से हमने सीखा की Computer Virus क्या है और वायरस से अपने कंप्यूटर को कैसे बचाएं ? ऊपर दिए गए कुछ तरीको को फॉलो करके आप अपने कंप्यूटर को खतरनाक वायरस से बचा सकते है | दोस्तों आज की यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर बातएं  | 

                                                                  Thank You

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

RANSOMWARE

What is Cybersecurity and Why it is important in today's time?

Cyber Security